लोग आपको हल्के में क्यों लेते हैं? कारण और समाधान
कभी-कभी जीवन में ऐसा दौर आता है जब हमें महसूस होने लगता है कि लोग हमारी बात को गंभीरता से नहीं लेते। हम अपनी राय रखते हैं, लेकिन सामने वाला उसे हंसी में उड़ा देता है। हम मेहनत करते हैं, लेकिन उसका सम्मान नहीं मिलता।
हम “ना” कहना चाहते हैं, लेकिन लोग मान लेते हैं कि हम आखिर में मान ही जाएंगे। यह अनुभव अंदर से चोट पहुंचाता है। धीरे-धीरे आत्मविश्वास कम होने लगता है और मन में यह सवाल उठता है- आखिर लोग हमें हल्के में क्यों लेते हैं?
इस सवाल का जवाब सिर्फ दूसरों के व्यवहार में नहीं, बल्कि हमारे अपने व्यवहार, सोच और व्यक्तित्व में भी छिपा होता है। अक्सर हम अनजाने में ऐसी आदतें विकसित कर लेते हैं जो सामने वाले को यह संकेत देती हैं कि हमें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। ये सिर्फ आपकी नहीं, करोड़ों भारतीयों की समस्या है। खासकर मिडिल-क्लास फैमिली में जहां स्ट्रगल ज्यादा होता है।
घर का नेगेटिव माहौल कैसे सुधारें? 10 आसान उपाय
इस ब्लॉग में हम इसी विषय को सरल भाषा में समझेंगे- कारण भी और समाधान भी।
मनोविज्ञान क्या कहता है
साइकोलॉजी बताती है कि इज़्ज़त/सम्मान कम्युनिकेशन, कॉन्फिडेंस और पहली नजर के इम्प्रेशन से बनती है। हार्वर्ड की रिसर्च कहती है, 93% कम्युनिकेशन नॉन-वर्बल होता है मतलब सिर्फ आपके हाव भाव और शारीरिक गतिविधियों से। अगर आपकी बॉडी लैंग्वेज कमजोर लगे, तो लोग अनजाने ही आपको सीरियसली नहीं लेंगे।
अल्बर्ट मेहराबियन की 7-38-55 रूल कम्युनिकेशन का एक मॉडल है जो बताता है कि जब भावनाओं या एटीट्यूड को व्यक्त करने वाली बातचीत हो (जैसे कोई कन्फ्यूजन हो), तो मैसेज का प्रभाव इस तरह बंटता है:
7% शब्दों से (जो आप बोलते हैं, उनका literal मतलब)
38% आवाज़ के टोन से (pitch, volume, speed)
55% बॉडी लैंग्वेज से (expressions, gestures, posture)
सरल उदाहरण: कोई चिल्लाते हुए कहे “मैं गुस्सा नहीं हूं!” तो शब्द 7% कहते हैं “नहीं हूं”, लेकिन टोन (38%) और बॉडी (55%) गुस्सा दिखाते हैं। लोग बॉडी+टोन को मानेंगे, न कि शब्दों को। मतलब हमारे हाव भाव और जेस्चर हमारा मूल्य बढ़ाते या घटाते हैं।
लोगों द्वारा हल्के में लेने के मुख्य कारण
यह बात सुनने में कठोर लग सकती है, लेकिन सच्चाई यही है कि दुनिया हमें उसी नजर से देखती है, जिस नजर से हम खुद को देखते हैं। लोग किसी को हल्के में क्यों लेते है इसके कुछ मुख्य कारन निम्न हैं –
1. खुद को गंभीरता से न लेना
अगर हम अपनी ही बात को मजाक में कहें, अपनी ही राय पर हंस दें, या बार-बार अपनी बात बदल दें, तो सामने वाला क्यों हमें गंभीर मानेगा? उदाहरण के लिए, अगर आप कहते हैं कि “मुझे यह काम पसंद नहीं है,” लेकिन अगले ही पल जोड़ देते हैं, “कोई बात नहीं, मैं कर लेता हूँ,” तो सामने वाला समझ जाता है कि आपकी “ना” असली ना नहीं है।
धीरे-धीरे लोग यह मान लेते हैं कि आप अंत में झुक ही जाएंगे। इस आदत को बदलना जरूरी है। अपनी बात साफ और सीधे तरीके से कहें। जो कहें, उस पर टिके रहें। खुद को वैल्यू दें इससे दूसरे भी आपको वैल्यू देंगें।
2. कम आत्मविश्वास – बड़ी समस्या
लोगों का पहला इम्प्रेशन आपकी बॉडी लैंग्वेज से बनता है। आंखें झुकाना, कंधे झुकाए चलना, धीमी आवाज – ये सब सिग्नल देते हैं “मैं कमजोर हूं”। लोग सोचते हैं, इसकी बात पर भरोसा कैसे करें? हार्वर्ड की रिसर्च कहती है- 2 मिनट पावर पोज (हाथ कमर पर, सीना तानकर) से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन 20% बढ़ता है, तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल 25% कम होता है। कम कॉन्फिडेंट लोग 40% कम रिस्पेक्ट पाते हैं (जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी स्टडीज)।
शब्द सही हों, लेकिन बॉडी गलत तो मैसेज गलत। हाथ छिपाना, पैर हिलाना, सिर झुकाना- लोग पढ़ लेते हैं “ये अनिश्चित है”, ये डगमगाता हुआ दिख रहा है। स्टैनफोर्ड की स्टडी बताती है कि स्ट्रॉन्ग पोश्चर वाले 28% ज्यादा प्रमोशन पाते हैं। आत्मविश्वास दिखाने के लिए चिल्लाना जरूरी नहीं है। सीधे खड़े रहना, आंखों में देखकर बात करना और स्पष्ट आवाज में बोलना काफी होता है।
गले लगाना थेरेपी है: जानिये जादू की झप्पी का मनोविज्ञान
3. हर समय उपलब्ध रहना
जो व्यक्ति हर कॉल तुरंत उठाता है, हर काम तुरंत कर देता है, और हर किसी की मदद बिना सोचे कर देता है, उसकी अहमियत कम होने लगती है। यह मानव स्वभाव है कि जो चीज आसानी से मिल जाए, उसकी कीमत कम हो जाती है। इसका मतलब यह नहीं कि मदद करना गलत है, लेकिन हर समय उपलब्ध रहना आपको प्राथमिकता की जगह विकल्प बना देता है। अपनी सीमाएं तय करना सीखें। हर बार तुरंत जवाब देना जरूरी नहीं होता।
4. खुद को कम आंकना
एक और महत्वपूर्ण कारण है खुद को कम आंकना। कुछ लोग हर बात में खुद को छोटा दिखाते हैं। वे कहते हैं, “मैं तो कुछ नहीं जानता,” या “मेरी किस्मत ही खराब है।” धीरे-धीरे लोग भी यही मान लेते हैं। याद रखिए, अगर आप खुद को महत्व नहीं देंगे, तो दुनिया भी नहीं देगी। अपनी उपलब्धियों को स्वीकार करना सीखिए। अपनी मेहनत का श्रेय लेने में शर्म महसूस न करें।
5. टकराव से डरना या बचना
कुछ लोग शांति बनाए रखने के लिए अपनी बात दबा देते हैं। वे सोचते हैं कि कहीं सामने वाला नाराज न हो जाए। लेकिन हर बार चुप रहना आपको कमजोर दिखा सकता है। असहमति जताना गलत नहीं है। अपनी राय रखना आपका अधिकार है। अगर आप अपनी बात नहीं रखेंगे, तो लोग मान लेंगे कि आपकी कोई मजबूत राय है ही नहीं।
जब आप मुद्दों को सुलझाने के बजाय उन्हें टाल देते हैं तो आपकी खुद की गरिमा कम होती है।
6. समय की कीमत न समझना
समय की कद्र न करना भी सम्मान कम कर देता है। अगर आप हर जगह देर से पहुंचते हैं, वादे निभाते नहीं, या काम समय पर पूरा नहीं करते, तो लोग आपको भरोसेमंद नहीं मानेंगे। भरोसा और सम्मान साथ-साथ चलते हैं। जो व्यक्ति समय का पाबंद होता है, उसे स्वाभाविक रूप से अधिक गंभीरता से लिया जाता है।
लोग झूठ बोलते क्यों पकड़े जाते हैं? 6 बॉडी लैंग्वेज संकेत
7. कपड़े और अपीयरेंस – पहला जजमेंट
हम चाहे मानें या न मानें, लेकिन पहली छाप (First Impression) अक्सर दिखावट से बनती है। इसका मतलब यह नहीं कि महंगे कपड़े पहनना जरूरी है, बल्कि साफ-सुथरा, सलीकेदार और अवसर के अनुसार पहनावा होना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति बहुत ही लापरवाह तरीके से कपड़े पहनता है, अस्त-व्यस्त दिखता है, मौके के अनुसार तैयार नहीं होता तो लोग उसे गंभीरता से कम ले सकते हैं।
आपका बाहरी व्यक्तित्व यह संकेत देता है कि आप खुद को कितना महत्व देते हैं। जब आप खुद को महत्व देंगे, लोग भी देंगे।

8. बात करने का ढंग
सिर्फ क्या बोलते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि कैसे बोलते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आप बहुत धीरे बोलते हैं, हर वाक्य में “शायद”, “मतलब”, “वो…” जैसे शब्द जोड़ते हैं, अपनी बात कहते-कहते खुद ही कन्फ्यूज हो जाते हैं, बहुत ज्यादा हंसते रहते हैं, भले बात गंभीर हो तो सामने वाला आपकी बात को हल्के में ले सकता है।
स्पष्ट और सीधी भाषा, कम लेकिन सटीक शब्द, बोलते समय रुक-रुक कर नहीं, स्थिर लय में बोलना, अपनी बात खत्म करने के बाद चुप रहना (खुद ही स्पष्टीकरण जोड़ते न जाएं) ये सही संवाद का तरीका है।
पुरुष अपनी भावनाएं क्यों छिपाते हैं? गंभीर परिणाम और समाधान
9. बॉउंड्री न सेट करना
बहुत से लोग इसलिए भी हल्के में लिए जाते हैं क्योंकि वे “ना” नहीं कह पाते। वे हर काम के लिए “हाँ” कह देते हैं, चाहे उन्हें समय हो या न हो। ऐसे लोग दूसरों की नजर में जिम्मेदार नहीं, बल्कि “हमेशा उपलब्ध” बन जाते हैं। जब आप हर बार दूसरों की जरूरत को अपनी जरूरत से ऊपर रखेंगे, तो लोग मान लेंगे कि आपकी जरूरतों की कोई प्राथमिकता नहीं है।
विनम्र लेकिन स्पष्ट “ना” कहना एक जरूरी कौशल है। हां में हां मिलाना = पुशओवर।
10. भावनाओं को छुपाना
यह भी एक समस्या बन सकता है। अगर कोई आपको बार-बार परेशान करता है और आप कभी प्रतिक्रिया नहीं देते, तो सामने वाला समझ सकता है कि आपको फर्क नहीं पड़ता। फिर लोग आपके साथ वही व्यवहार दोहराते हैं, जिसे रोका नहीं जाता। जब कुछ बुरा लगे, तो शांत तरीके से बताना जरूरी है। मन में जमा करना समाधान नहीं है। हर किसी को खुश करने के चक्कर में ना रहें, इससे आपकी खुद की गरिमा गिरती है।
बदलाव कैसे लाया जाए?
यह भी सच है कि कभी-कभी समस्या पूरी तरह आपकी नहीं होती। कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं। वे हर किसी को हल्के में लेते हैं, खासकर उन लोगों को जो शांत और विनम्र होते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाना भी एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। हर जगह खुद को साबित करना जरूरी नहीं होता।
अब सवाल है- बदलाव कैसे लाया जाए?
- सबसे पहले, खुद की नजर में अपनी कीमत बढ़ाइए।
- स्पष्ट करिए कि आपकी सीमाएं क्या हैं और आप किन बातों पर समझौता नहीं करेंगे।
- याद रखें – सम्मान मिलता नहीं – कमाया जाता है
- रोज सुबह 5 मिनट आईने के सामने “मैं सक्षम हूं, लोग मेरा सम्मान करेंगे” 10 बार बोलें।
- सुपरमैन पोज: 2 मिनट हाथ कमर पर खड़े रहें। कॉन्फिडेंस 2x।
- आत्मविश्वास को अहंकार न समझें – ये सेल्फ-रिस्पेक्ट है।
- आई कॉन्टैक्ट: 3-5 सेकंड, ज्यादा न हो।
- ओपन पोज: हाथ फैलाकर बोलें, मुट्ठी न बंद करें।
- सुपरहीरो स्टैंड: कंधे पीछे, कमर सीधी।
- योगा ऐड: ताड़ासन – 5 मिनट रोज, पोश्चर परफेक्ट।
- महंगा नहीं, सलीकेदार पहनावा जरूरी है, साफ जूते, व्यवस्थित बाल, साधारण लेकिन साफ कपड़े
- अवसर के अनुसार ड्रेसिंग (Formal जगह पर Formal, Casual जगह पर Casual)
- शॉर्ट सेंटेंस बोले- “ये करेंगे” न कि “शायद करें”।
- जोरदार वॉइस: चिल्लाएं नहीं, प्रोजेक्ट करें। पॉज लें: बात बीच में रुकें।
- जब आप अपनी बात कह दें तो रुक जाएं। उसे सही साबित करने के लिए 5 वाक्य और मत जोड़ें।
- खामोशी भी आत्मविश्वास दिखाती है।
- जितना ज्यादा समझाने की कोशिश करेंगे, उतना कम असर होगा।
- खुद को छोटा दिखाना बंद करें।
छोटी-छोटी बातों से मूड क्यों खराब होता है? क्या करें
निष्कर्ष
अच्छा होना कमजोरी नहीं है। विनम्र होना भी कमजोरी नहीं है। लेकिन अपनी अच्छाई को मजबूती के साथ जीना जरूरी है। अगर आप खुद को महत्व देंगे, अपनी सीमाएं तय करेंगे और अपने समय व भावनाओं की कद्र करेंगे, तो लोग भी आपको हल्के में लेना बंद कर देंगे।
दुनिया आपको वही महत्व देती है, जो आप खुद को देते हैं। इसलिए शुरुआत दूसरों को बदलने से नहीं, खुद को मजबूत बनाने से कीजिए। सम्मान बाहर से नहीं, अंदर से शुरू होता है। बदलाव एक दिन में नहीं आता, लेकिन निरंतर प्रयास से जरूर आता है।
याद रखिए – सम्मान महंगे कपड़ों से नहीं आता, लेकिन लापरवाही से जरूर कम हो जाता है। सम्मान तेज आवाज से नहीं आता, लेकिन कमजोर और अनिश्चित आवाज से जरूर घट जाता है। आपका उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि स्पष्ट, संतुलित और आत्मविश्वासी दिखना होना चाहिए।
यदि आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों में शेयर करें। किसी स्पष्टीकरण के लिए हमें लिखें –
https://www.mensxp.com/special-features/today/27204-10-reasons-why-people-take-you-for-granted.html
