रिसर्च के अनुसार, रोज़ प्रकृति में समय बिताने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

15 मिनट की प्रकृति कैसे बदल देती है आपका दिमाग?

क्या है नेचर थेरेपी?

प्रकृति में समय बिताना- पार्क जाना, पेड़ों के बीच टहलना, नदी किनारे बैठना, 15 मिनट ही काफी है दिमाग और शरीर के लिए

Green Star

जैसे ही आप प्रकृति में जाते हैं, दिमाग को मिलता है स्वाभाविक आराम। मन हल्का, सांसें गहरी, विचार धीमे होने लगते हैं।

Green Star

इससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) 15-20% कम होता है। ब्रेन की वर्किंग मेमोरी और क्रिएटिविटी बढ़ती है। मेंटल हेल्थ 20% बेहतर होता है।

अच्छे मूड और खुशी का सीक्रेट

प्रकृति में उत्साह, ख़ुशी और मूड अच्छा करने वाले हार्मोन बढ़ते हैं। डिप्रेशन के लक्षण कम और पॉजिटिव थिंकिंग आती है।

Green Star

पेड़ों से निकलने वाले प्राकृतिक यौगिक (फाइटोनसाइड्स) शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। बीमार पड़ने की संभावना कम।

Green Star

प्रकृति दिमाग को “मृदु आकर्षण” देती है। पेड़ों की हवा, पंछियों की चहचहाहट बिना जोर के ध्यान खींचती है।

Green Star

जो लोग रोज़ प्रकृति में समय बिताते हैं- उन्हें जल्दी नींद आती है, नींद गहरी होती है, सुबह थकान कम रहती है

कहाँ करें- पार्क, छत पर, पौधों के बीच, पेड़ के पास, गार्डन में। जगह से ज़्यादा प्रकृति में उपस्थिति ज़रूरी है।

Green Star

दुनियां में हुई टॉप स्टडीज प्रकृति के साथ रहने के इन सभी फायदों का प्रमाण देती हैं।

कैसे करें सही तरीके से?

मोबाइल साइलेंट, धीरे चलें, सांसों पर ध्यान, आसपास देखें, सुगंध और ध्वनि महसूस करें- बस इतना ही काफी है।

Green Star

नेचर इतना प्रभावशाली क्यों है? क्योंकि हमारा शरीर प्राकृतिक वातावरण के लिए बना है, शोर, स्क्रीन और कृत्रिम लाइफ के लिए नहीं

हर दिन 15 मिनट नेचर थेरेपी आजमाएं- और फर्क देखें। कभी-कभी इलाज बहुत आसान होता है💚