भीड़, शोर और तनाव के बीच भी मानसिक शांति पाना संभव है। जानिए 6 आसान लेकिन असरदार तरीके।

ज़्यादा शोर, स्क्रीन और टेंशन से दिमाग ओवरलोड होता है। इससे नींद खराब, गुस्सा आता है और फोकस कम होता है।

रोज़ सुबह 5–7 मिनट बैठकर गहरी सांस लें, सबसे सस्ती और तेज़ दवा, ये दिमाग को शांत करके एंग्जायटी कम करती है।

शहर में भी हरियाली खोजें- पार्क, पेड़-पौधे या छत पर पौधों के बीच समय बिताएं। प्रकृति तनाव को कम करती है।

दिन में कुछ मिनट शांति ढूंढें-हल्का संगीत, आंखें बंद करके बैठना या शांत कोना बहुत मदद करता है।

नोटिफिकेशन, टीवी और सोशल मीडिया दिमाग को थकाते हैं। दिन में कुछ समय डिजिटल दूरी रखें। दिमाग को आराम, एकाग्रता बढ़ती है।

भीड़ में भी अकेलेपन से बचें कभी किसी दोस्त से बात करें, परिवार संग समय बिताएं। जुड़ाव भी मानसिक शांति देता है।

अपने मेंटल स्पेस के लिए “नहीं” बोलना सीखें - ये आपकी शांति की पहली दीवार है। ज़रूरत से ज़्यादा “हाँ” कहना दिमाग को भारी बना देता है।

ऑफिस या घर से बाज़ार जाते समय बस ये नोटिस करें: पैरों के नीचे ज़मीन, हवा का छूना, आस‑पास की आवाज़ें। यह “माइंडफुल वॉक” तनाव घटाता है

रोज एक छोटा शांत रिचुअल बनाएं- चाय पीना, डायरी लिखना, प्रार्थना, ध्यान या शाम की सैर- ऐसी आदतें मन को स्थिर बनाती हैं।

शांति बाहर नहीं, आदतों में मिलती है, शहर बदलने से ज्यादा जरूरी है दिनचर्या बदलना। छोटी आदतें बड़ा असर करती हैं।